अयोध्या: 27 साल 3 माह 20 दिन बाद टेंट से मंदिर पहुंचे रामलला,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूद रहे,‘…क्योंकि आज ऐतिहासिक दिन है’

अयोध्या,25 मार्च रामायण में एक चौपाई है कि प्रबीसि नगर कीजे सब काजा, हृदय राखि कोसलपुर राजा। मतलब कि अयोध्या के राजा का मनन करते हुए या उन्हें हृदय में रखकर कोई भी काम किया जाए तो सब संपन्न होता है। अयोध्या के राजा भगवान रामलला को जब-जब उनके भक्त टेंट में विराजमान देखते तो एक टीस सी पैदा हो जाती थी। जेहन में सवाल होता था कि इतने मकानों के बीच टेंट में भगवान रामलला। कई बार तो यह देखकर रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास अपने आंसू नहीं रोक सके लेकिन वह कहते हैं कि सब भगवान की लीला थी। हालांकि, भगवान रामलला को 27 साल तीन महीने और 20 दिन बाद बुधवार को अस्थायी मंदिर में प्रतिस्थापित कर दिया गया है।


6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में हुई घटना के बाद भगवान रामलला की उसी वक्त स्थापना कर दी गई थी। अस्थायी मंदिर में भगवान रामलला के प्रवेश के साथ ही उनके मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास बहुत खुश हैं। एनबीटी ऑनलाइन ने उनकी खुशी जानने की कोशिश की तो वह कहने लगे यह मंदिर भले ही अस्थायी है लेकिन बहुत सुंदर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सारा कार्य संपन्न हुआ है। भगवान रामलला टेंट में थे लेकिन आज उनके लिए एसी का भी इंतजाम किया गया है।,









उत्तराखंड वॉर मेमोरियल के चेयरमैन तरुण विजय लिखते हैं, ‘बाबर ने रामजन्मभूमि मंदिर को खंडित कर दिया था। इसके 500 वर्षों बाद (1528-2020) आज हिंदू नव वर्ष पर भारत ने उचित पूजा स्थान में भगवान श्री राम विग्रह की पूजा अर्चना देखी है। भव्य राम मंदिर बन जाने तक रामलला यहीं रहेंगे। यह वाकई एक ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद और प्रणाम।’


जानें, कैसा है फाइबर का मंदिर


फाइबर का नया मंदिर 24X17 वर्ग फुट आकार के साढ़े 3 फुट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित है। इसके शिखर की ऊंचाई 25 फुट है। हर तरफ सुरक्षा को लेकर मजबूत जालीदार कवच बना है। श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए तीन हिस्से से होकर गुजरना होगा, जिसकी लंबाई मात्र 48 मीटर की ही होगी। सुरक्षा को लेकर पूरे रास्ते में एलईडी के बल्ब से रेाशनी का इंतजाम किया गया है। फाइबर मंदिर की दीवारें मलेशिया की ओक लकड़ी की स्ट्रिप्स को जोड़कर खड़ी की गई हैं।


रामलला के भवन की खासियत


24 फीट लंबे, 17 फीट चौड़े और 19 फीट ऊंचे भवन पर 27 इंच का शिखर है। इस भवन की बाहरी दीवार जर्मन फाइन और अंदर रशियन के स्तुनिया शहर की फाइल लगी है। लकड़ी जैसी दिखने वाले इस मंदिर में तीन तरफ से शीशे लगे हैं। भवन की खासियत है कि इसमें तापमान का असर नहीं पड़ता है। अस्थायी मंदिर के बाहर 27 फीट ऊंचा लोहे का जाल है। 5 फीट की गैलरी श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई है। सामने से दर्शन के लिए रंग मंडप बना है। मंदिर के अंदर चारों तरफ रामायण के प्रसंगों के चित्र बने हुए हैं। दर्शन की गैलरी में टाइल्स लगाई गई है। रामलला के अस्थाई मंदिर में विराजमान होने के साथ ही अब श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए ज्यादा दूरी नहीं तय करनी पड़ेगी। साथ ही काफी करीब से रामलला के दर्शन शुरू हो गए हैं।


सीएम योगी ने दिया 11 लाख रुपये का चेक


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान रामलला को अस्थायी मंदिर में शिफ्ट कराया। यह अस्थायी मंदिर राम जन्मभूमि परिसर में मानस भवन के नजदीक बनाया गया है। भगवान रामलला यहां मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने तक रहेंगे। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपये का चेक भी सौंपा।


विशेष सिंहासन पर विराजमान हुए रामलला


भगवान रामलला को प्रतिस्थापित होने के साथ ही उनकी विशेष आरती भी की गई। बुधवार को सुबह ब्रह्म मूहूर्त में करीब 4 बजे श्रीरामजन्मभूमि परिसर में स्थित गर्भगृह में रामलला को स्नान और पूजा-अर्चना के बाद अस्थायी मंदिर में शिफ्ट कर दिया गया। फाइबर के नए मंदिर में रामलला को विराजमान करने के लिए अयोध्या के राजघराने की तरफ से चांदी का सिंहासन भेंट किया गया है। साढ़े नौ किलो का यह सिंहासन जयपुर से बनवाया गया है










Popular posts
श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश के रतलाम जिला अध्यक्ष धीरज व्यास जिला महासचिव बने बंसीलाल मोरिया भोपाल रतलाम श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव *डॉ चिराग छाजेड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष लखन गेहलोत , दीपेश ओझा* की सहमति से रतलाम जिला अध्यक्ष के पद पर धीरज व्यास एवं रतलाम जिला महासचिव बंसीलाल मौरिया को नियुक्त किया गया मुक्ति पर धार जिला अध्यक्ष अशोक पवार इंदौर संभाग के अध्यक्ष मनीष छाबड़ा की ने कहा कि इनकी नियुक्ति से से रतलाम जिले का संघटन प्रदेश में अपनी अमिट छवि छोड़ेगा इससे पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त हैं यह जानकारी श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रबंधक श्री प्रवीण धनोतिया,रतलाम जिला मीडिया प्रभारी गौरव त्रिवेदी ने उक्त जानकारी दी 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
Image
रतलाम महिला थाने मे पदस्थ ASI साहब और महिला पुलिस कर्मी फरियादी को धमका रहे हैं? दहेज लोभियो को यह ASI साहब क्यो बचा रहे हैं ? यदि आवेदन कर्ता रितु गेहलोत की माने तो विगत कुछ दिनों पूर्व उसकी ननंद सास एवं ननंद का पति उसने कई समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और 15 फरवरी को तो इन सभी ने मिलकर उसके पति व उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया पूर्व में भी उससे दहेज की मांग की गई थी उसकी ननंद उसके पति ने सास के साथ मिलकर 5 लाख रुपए दहेज़ के मांगे थे जबकि उसके पति ने तो दहेज का विरोध किया तो उसको भी पीटा जब वह महिला थाने बयान देने गई तो वहां पर ASI महोदय और महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें खूब देर तक धमकाने की कोशिश की फिर बड़ी मुश्किल से बयान लिखने चालू हुए बयान में शुरू में महिला पुलिसकर्मी में अपने हिसाब से बयान लिए एक पत्रकार के हस्तक्षेप के बाद सही बयान दर्ज हुए आखिरकार दहेज लो लोभियों को यह asi महोदय साथ क्यों बचा रहे हैं। यदि सुत्रों को माने तो साहब की जेब पहले से दहेज लोभियों ने गर्म कर दी है?
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस पहुचे माँ पीताम्बरा के द्वार
Image
देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना को दी चुनाव लड़ने की चुनौती, बोले- BJP तीनों को हराएगी
Image
राजकुमार मालवी बने प्रदेश उपाध्यक्ष,श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश भोपाल . प्रदेश *श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रदेश सचिव *डॉ चिराग छाजेड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष लखन गेहलोत , दीपेश ओझा* की सहमति से धार जिला अध्यक्ष अशोक पँवार एवं इंदौर संभाग के अध्यक्ष मनीष छाबड़ा की अनुशंसा पर राजकुमार मालवीय को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति की गई है इससे पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त हैं यह जानकारी *श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रबंधक *श्री प्रवीण धनोतिया* ने उक्त जानकारी दी 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
Image