महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस पहुचे माँ पीताम्बरा के द्वार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस पहुचे माँ पीताम्बरा के द्वार


नलखेडा। भाजपा के कद्दावर नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस मंगलवार को नलखेड़ा स्थित विश्वप्रसिद्ध पीतांबरा सिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे।श्री फडनिस द्वारा मंदिर में विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ मातरानी की पूजा कर आशीर्वाद लिया।पहली बार माता मंदिर पर आए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के महाराष्ट्र स्थित उनके निवास पर पूर्व में भी माता मंदिर के पंडितों द्वारा जाकर विशेष हवन-अनुष्ठान करवाया गया था। तभी से उनका माता मंदिर पर आकर माता के दर्शन करने की जो मनोकामना थी, वह पूरी हुई। इस दौरान उन्होने राजनीति को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। श्री फडनवीस ने कहा कि मां बगलामुखी माता की महिमा हम सभी लोग जानते हैं। यह शक्तिपीठ है और हम शक्ति उपासना करने के लिए आते हैं। हमारी संस्कृति में शक्ति को बहुत महत्व दिया गया है और हमारी माताओं को शक्ति स्वरूपा माना गया है। इसी शक्ति स्वरूपा माता के दशर्न एवं आराधना करने केे लिए मै यहां आया हूं। मां के दर्शन करन के बाद मुझे बडी खुशी मिल रही है। हमारी सभी मनोकामनाएं माता जानती है, हमारे मन में क्या है माता सब जानती है।  श्री


फडनवीस ने महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर किये गए सवालों को नकारते हुए कहा कि मैं यहां पर मातारानी के दर्शन के लिए आया हूं। इसलिए राजनीति से संबंधित किसी प्रकार के सवाल मुझसे न पूछे जावें।मंदिर दर्शन उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री फडनवीन का उनके समर्थकों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद वे समीप स्थित स्वामी सांदीपेन्द्र आश्रम पर पहुुंचे, जहां उन्होने 1008 स्वामी सांदीपेन्द्र महाराज से विशेष चर्चा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।


Popular posts
श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश के रतलाम जिला अध्यक्ष धीरज व्यास जिला महासचिव बने बंसीलाल मोरिया भोपाल रतलाम श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव *डॉ चिराग छाजेड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष लखन गेहलोत , दीपेश ओझा* की सहमति से रतलाम जिला अध्यक्ष के पद पर धीरज व्यास एवं रतलाम जिला महासचिव बंसीलाल मौरिया को नियुक्त किया गया मुक्ति पर धार जिला अध्यक्ष अशोक पवार इंदौर संभाग के अध्यक्ष मनीष छाबड़ा की ने कहा कि इनकी नियुक्ति से से रतलाम जिले का संघटन प्रदेश में अपनी अमिट छवि छोड़ेगा इससे पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त हैं यह जानकारी श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रबंधक श्री प्रवीण धनोतिया,रतलाम जिला मीडिया प्रभारी गौरव त्रिवेदी ने उक्त जानकारी दी 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
Image
रतलाम महिला थाने मे पदस्थ ASI साहब और महिला पुलिस कर्मी फरियादी को धमका रहे हैं? दहेज लोभियो को यह ASI साहब क्यो बचा रहे हैं ? यदि आवेदन कर्ता रितु गेहलोत की माने तो विगत कुछ दिनों पूर्व उसकी ननंद सास एवं ननंद का पति उसने कई समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और 15 फरवरी को तो इन सभी ने मिलकर उसके पति व उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया पूर्व में भी उससे दहेज की मांग की गई थी उसकी ननंद उसके पति ने सास के साथ मिलकर 5 लाख रुपए दहेज़ के मांगे थे जबकि उसके पति ने तो दहेज का विरोध किया तो उसको भी पीटा जब वह महिला थाने बयान देने गई तो वहां पर ASI महोदय और महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें खूब देर तक धमकाने की कोशिश की फिर बड़ी मुश्किल से बयान लिखने चालू हुए बयान में शुरू में महिला पुलिसकर्मी में अपने हिसाब से बयान लिए एक पत्रकार के हस्तक्षेप के बाद सही बयान दर्ज हुए आखिरकार दहेज लो लोभियों को यह asi महोदय साथ क्यों बचा रहे हैं। यदि सुत्रों को माने तो साहब की जेब पहले से दहेज लोभियों ने गर्म कर दी है?
देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना को दी चुनाव लड़ने की चुनौती, बोले- BJP तीनों को हराएगी
Image
राजकुमार मालवी बने प्रदेश उपाध्यक्ष,श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश भोपाल . प्रदेश *श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रदेश सचिव *डॉ चिराग छाजेड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष लखन गेहलोत , दीपेश ओझा* की सहमति से धार जिला अध्यक्ष अशोक पँवार एवं इंदौर संभाग के अध्यक्ष मनीष छाबड़ा की अनुशंसा पर राजकुमार मालवीय को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति की गई है इससे पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त हैं यह जानकारी *श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रबंधक *श्री प्रवीण धनोतिया* ने उक्त जानकारी दी 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
Image