नक्सलियों द्वारा पोकलेन फूंकने के बाद पुल निर्माण पर लगा ग्रहण

 


 


 



 सेन्हा (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के ऊपर तुरियाडीह नदी में पुल निर्माण कार्य में लगे पोकलेन को भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के रीजनल कमेटी सदस्य रविद्र गंझू के हथियारबंद दस्ते ने सोमवार की देर शाम फूंक डाला। इस घटना में पोकलेन मशीन पूरी तरह से जल गई है। घटना के बाद पुल निर्माण कार्य पर ग्रहण लग गया है। मजदूर भय के कारण योजना स्थल से भाग गए हैं। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद लोहरदगा पुलिस नक्सलियों की धर-पकड़ को लेकर अभियान चला रही है। बताया जाता है कि पोकलेन मशीन के ऑपरेटर केशव बेदिया ने सोमवार को काम खत्म करने के बाद पोकलेन मशीन को तुरियाडीह गांव में कटहल पेड़ के पास खलियान में खड़ा कर  की देर शाम पोकलेन मशीन के पास रविद्र गंझू का 15-20 की संख्या में हथियारबंद दस्ता पहुंचा। नक्सलियों ने ऑपरेटर की खोजबीन शुरू की। ऑपरेटर को ऊपर तुरियाडीह गांव से ढूंढ कर कहा कि मशीन को नदी में गढ़ा खोदने के लिए लेकर चलना है। नक्सलियों के भय से ऑपरेटर पोकलेन मशीन को लेकर नदी के करीब पहुंचा। इसके बाद नक्सलियों ने ऑपरेटर को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर कर पोकलेन मशीन से डीजल निकाल कर मशीन में छिड़कने को कहा। पोकलेन मशीन में डीजल छिड़कने के बाद एक नक्सली ने पोकलेन मशीन में आग लगा दी। जिससे पूरी मशीन देखते ही देखते जल गई। मशीन के पूरी तरह से जलने तक नक्सली वहीं पर खड़े थे। मशीन के जल जाने के बाद सभी नक्सली नदी पार कर दुंदरु के रास्ते चले गए। नक्सलियों ने घटना स्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा है। 1:39 करोड़ की लागत से बन रहा है पुल


सेन्हा (लोहरदगा) : बक्सीडीपा-दुंदरु पथ में ऊपर तुरियाडीह नदी में ग्रामीण विकास विभाग लोहरदगा के माध्यम से निविदा के जरिये एक करोड़ 39 लाख 43 हजार रुपए की लागत से तीन स्पेन के पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार की देर शाम 15-20 की संख्या में आएउ नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान नक्सलियों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया था। नदी में पुल बनाने को लेकर पोकलेन को विगत 13 फरवरी को ही योजना स्थल पर मंगाया गया था। नक्सलियों ने छोड़ा पर्चा


सेन्हा (लोहरदगा) : ऊपर तुरियाडीह नदी में पुल निर्माण कर रहे पोकलेन मशीन में आग लगाने के बाद भाकपा माओवादी नक्सली संगठन की ओर से योजना स्थल पर एक पर्चा छोड़ा गया है। जिसमें ठेकेदारों के चेतावनी दी गई है। साथ ही किसी प्रकार के विकास कार्य को बंद करने को कहा गया है। नक्सलियों ने ठेकेदारों को चेतावनी भी दी है।


Popular posts
श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश के रतलाम जिला अध्यक्ष धीरज व्यास जिला महासचिव बने बंसीलाल मोरिया भोपाल रतलाम श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव *डॉ चिराग छाजेड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष लखन गेहलोत , दीपेश ओझा* की सहमति से रतलाम जिला अध्यक्ष के पद पर धीरज व्यास एवं रतलाम जिला महासचिव बंसीलाल मौरिया को नियुक्त किया गया मुक्ति पर धार जिला अध्यक्ष अशोक पवार इंदौर संभाग के अध्यक्ष मनीष छाबड़ा की ने कहा कि इनकी नियुक्ति से से रतलाम जिले का संघटन प्रदेश में अपनी अमिट छवि छोड़ेगा इससे पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त हैं यह जानकारी श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रबंधक श्री प्रवीण धनोतिया,रतलाम जिला मीडिया प्रभारी गौरव त्रिवेदी ने उक्त जानकारी दी 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
Image
रतलाम महिला थाने मे पदस्थ ASI साहब और महिला पुलिस कर्मी फरियादी को धमका रहे हैं? दहेज लोभियो को यह ASI साहब क्यो बचा रहे हैं ? यदि आवेदन कर्ता रितु गेहलोत की माने तो विगत कुछ दिनों पूर्व उसकी ननंद सास एवं ननंद का पति उसने कई समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और 15 फरवरी को तो इन सभी ने मिलकर उसके पति व उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया पूर्व में भी उससे दहेज की मांग की गई थी उसकी ननंद उसके पति ने सास के साथ मिलकर 5 लाख रुपए दहेज़ के मांगे थे जबकि उसके पति ने तो दहेज का विरोध किया तो उसको भी पीटा जब वह महिला थाने बयान देने गई तो वहां पर ASI महोदय और महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें खूब देर तक धमकाने की कोशिश की फिर बड़ी मुश्किल से बयान लिखने चालू हुए बयान में शुरू में महिला पुलिसकर्मी में अपने हिसाब से बयान लिए एक पत्रकार के हस्तक्षेप के बाद सही बयान दर्ज हुए आखिरकार दहेज लो लोभियों को यह asi महोदय साथ क्यों बचा रहे हैं। यदि सुत्रों को माने तो साहब की जेब पहले से दहेज लोभियों ने गर्म कर दी है?
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस पहुचे माँ पीताम्बरा के द्वार
Image
देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना को दी चुनाव लड़ने की चुनौती, बोले- BJP तीनों को हराएगी
Image
राजकुमार मालवी बने प्रदेश उपाध्यक्ष,श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश भोपाल . प्रदेश *श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रदेश सचिव *डॉ चिराग छाजेड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष लखन गेहलोत , दीपेश ओझा* की सहमति से धार जिला अध्यक्ष अशोक पँवार एवं इंदौर संभाग के अध्यक्ष मनीष छाबड़ा की अनुशंसा पर राजकुमार मालवीय को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति की गई है इससे पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त हैं यह जानकारी *श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रबंधक *श्री प्रवीण धनोतिया* ने उक्त जानकारी दी 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
Image