दिल्‍ली चुनाव में हार के बाद BJP ने इन तीन राज्‍यों में बदले प्रदेश अध्‍यक्ष

दिल्‍ली चुनाव में हार के बाद BJP ने इन तीन राज्‍यों में बदले प्रदेश अध्‍यक्षनई दिल्‍ली। दिल्‍ली चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा फेरबदल किया है। बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने केरल, मध्‍य प्रदेश और सिक्किम राज्‍य में अपने प्रदेश अध्‍यक्ष बदल दिए हैं। विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वो राकेश सिंह की जगह लेंगे। वो इससे पहले प्रदेश के महामंत्री थे। विष्णु दत्त शर्मा 17वीं लोकसभा में खजुराहो का प्रतिनिधित्व करते हैं।वहीं दल बहादुर चौहान को सिक्किम बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा के सुरेंद्रन को केरल बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी केरल में अपने अस्तित्व को और भी मजबूत करने में जुटी हुई है। मध्‍य प्रदेश बीजेपी का अध्‍यक्ष बनाए जाने पर शर्मा ने कहा, 'मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को मध्य प्रदेश, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा और शीर्ष नेतृत्व का आभार।' बीजेपी के राष्‍ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी शर्मा को बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि शर्मा के राजनीतिक अनुभव से मध्‍य प्रदेश में पार्टी की जमीन को ज्यादा मजबूती मिलेगी।


विष्णु दत्त शर्मा के बारे में जानिएशर्मा मूलरूप से मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले हैं। उन्हें वीडी शर्मा के नाम से भी जाना जाता है। वह 32 वर्षों से लगातार सक्रिय राजनीति का हिस्सा हैं। भाजपा में वह कई पद संभाल चुके हैं। वह 2013 में भाजपा में शामिल हुए थे। वह वर्तमान में मध्यप्रदेश भाजपा के महामंत्री हैं। वह 1986 से ही विद्यार्थी परिषद् में सक्रिय हैं। 1993-94 में उन्हें मध्य भारत का प्रदेश संगठन मंत्री बनाया गया था।2007-2014 के बीच उन्होंने मध्यक्षेत्र (मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री का कार्यभार संभाला था। 2007-09 में उन्होंने राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी संभाली थी। शर्मा की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने 1985-86 में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल से हायर सेकेंडरी की पढ़ाई की है। इसके बाद 1989-91 में ग्वालियर के कृषि महाविद्यालय से एग्रीकल्चर में बीएससी की डिग्री प्राप्त की है। उनके पास ग्वालियर के कृषि महाविद्यालय से एग्रीकल्चर और एग्रोनामी में एमएससी की डिग्री भी है।


Popular posts
श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश के रतलाम जिला अध्यक्ष धीरज व्यास जिला महासचिव बने बंसीलाल मोरिया भोपाल रतलाम श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव *डॉ चिराग छाजेड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष लखन गेहलोत , दीपेश ओझा* की सहमति से रतलाम जिला अध्यक्ष के पद पर धीरज व्यास एवं रतलाम जिला महासचिव बंसीलाल मौरिया को नियुक्त किया गया मुक्ति पर धार जिला अध्यक्ष अशोक पवार इंदौर संभाग के अध्यक्ष मनीष छाबड़ा की ने कहा कि इनकी नियुक्ति से से रतलाम जिले का संघटन प्रदेश में अपनी अमिट छवि छोड़ेगा इससे पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त हैं यह जानकारी श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रबंधक श्री प्रवीण धनोतिया,रतलाम जिला मीडिया प्रभारी गौरव त्रिवेदी ने उक्त जानकारी दी 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
Image
रतलाम महिला थाने मे पदस्थ ASI साहब और महिला पुलिस कर्मी फरियादी को धमका रहे हैं? दहेज लोभियो को यह ASI साहब क्यो बचा रहे हैं ? यदि आवेदन कर्ता रितु गेहलोत की माने तो विगत कुछ दिनों पूर्व उसकी ननंद सास एवं ननंद का पति उसने कई समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और 15 फरवरी को तो इन सभी ने मिलकर उसके पति व उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया पूर्व में भी उससे दहेज की मांग की गई थी उसकी ननंद उसके पति ने सास के साथ मिलकर 5 लाख रुपए दहेज़ के मांगे थे जबकि उसके पति ने तो दहेज का विरोध किया तो उसको भी पीटा जब वह महिला थाने बयान देने गई तो वहां पर ASI महोदय और महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें खूब देर तक धमकाने की कोशिश की फिर बड़ी मुश्किल से बयान लिखने चालू हुए बयान में शुरू में महिला पुलिसकर्मी में अपने हिसाब से बयान लिए एक पत्रकार के हस्तक्षेप के बाद सही बयान दर्ज हुए आखिरकार दहेज लो लोभियों को यह asi महोदय साथ क्यों बचा रहे हैं। यदि सुत्रों को माने तो साहब की जेब पहले से दहेज लोभियों ने गर्म कर दी है?
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस पहुचे माँ पीताम्बरा के द्वार
Image
देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना को दी चुनाव लड़ने की चुनौती, बोले- BJP तीनों को हराएगी
Image
राजकुमार मालवी बने प्रदेश उपाध्यक्ष,श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश भोपाल . प्रदेश *श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रदेश सचिव *डॉ चिराग छाजेड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष लखन गेहलोत , दीपेश ओझा* की सहमति से धार जिला अध्यक्ष अशोक पँवार एवं इंदौर संभाग के अध्यक्ष मनीष छाबड़ा की अनुशंसा पर राजकुमार मालवीय को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति की गई है इससे पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त हैं यह जानकारी *श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रबंधक *श्री प्रवीण धनोतिया* ने उक्त जानकारी दी 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
Image