दंगे के दौरान IB जवान की हत्या पर पिता का सनसनीखेज आरोप, कहा- पार्षद के घर में छिपी थी हिंसक भीड़

दंगे के दौरान IB जवान की हत्या पर पिता का सनसनीखेज आरोप, कहा- पार्षद के घर में छिपी थी हिंसक भीड़           


                                   नई दिल्ली उत्तर पूर्वी जिले में तीन दिनों की हिंसा में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल के बाद अब आइबी (इंटेलीजेंस ब्यूरो) के जवान की हत्या का मामला सामने आया है। दंगाइयों ने अंकित शर्मा नामक इस जवान की हत्या करने के बाद शव को चांद बाग पुलिया के नाले में फेंक दिया था। बुधवार को पुलिस ने शव बरामद किया। अंकित आइबी में सुरक्षा सहायक (कांस्टेबल) के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार शाम से वह लापता थे। पिता का आरोप है कि नेहरू विहार के पार्षद ताहिर हुसैन के घर में छिपे बैठे दंगाइयों ने उन्हें खींच लिया। इसके बाद उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है


2017 में भर्ती हुए थे अंकित


जानकारी के मुताबिक मूलरूप से मुजफ्फरनगर, उप्र के रहने वाले अंकित शर्मा यहां परिवार के साथ खजूरी के ई ब्लॉक में रहते थे। वह साल 2017 में आइबी में भर्ती हुए थे। पिता रविंदर शर्मा भी आइबी में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। रविंदर शर्मा ने बताया कि मंगलवार दिन में दिन में करीब चार बजे अंकित कार्यालय से घर लौटे थे। तभी उन्हें पता चला कि चांद बाग पुलिया के पास हिंसा हो रही है। वह मौके का मुआयना करने वहां पहुंच गए। इसके बाद से वह गायब थे। शाम को उनकी तलाश शुरू हुई। रात में पुलिस को जानकारी दी गई।


पिता ने कहा यह हत्‍या है


दयालपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। रविंदर शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की हत्या ताहिर हुसैन के घर में छिपे दंगाइयों ने की है। उन्होंने कहा कि उन्हें आसपड़ोस के लोगों से पता चला कि मंगलवार दिन में करीब पांच बजे अंकित यहां लोगों को समझा रहे थे। इसी दौरान ताहिर हुसैन के घर से निकले दंगाइयों ने उन्हें घेर लिया। उन्हें घसीटकर अंदर ले गए थे। शव को देखकर पता चलता है कि बहुत बेरहमी से उन्हें मारा गया। पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या का कहना है दयालपुर थाने में हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। आरोपों की जांच की जा रही है


Popular posts
श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश के रतलाम जिला अध्यक्ष धीरज व्यास जिला महासचिव बने बंसीलाल मोरिया भोपाल रतलाम श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव *डॉ चिराग छाजेड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष लखन गेहलोत , दीपेश ओझा* की सहमति से रतलाम जिला अध्यक्ष के पद पर धीरज व्यास एवं रतलाम जिला महासचिव बंसीलाल मौरिया को नियुक्त किया गया मुक्ति पर धार जिला अध्यक्ष अशोक पवार इंदौर संभाग के अध्यक्ष मनीष छाबड़ा की ने कहा कि इनकी नियुक्ति से से रतलाम जिले का संघटन प्रदेश में अपनी अमिट छवि छोड़ेगा इससे पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त हैं यह जानकारी श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रबंधक श्री प्रवीण धनोतिया,रतलाम जिला मीडिया प्रभारी गौरव त्रिवेदी ने उक्त जानकारी दी 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
Image
रतलाम महिला थाने मे पदस्थ ASI साहब और महिला पुलिस कर्मी फरियादी को धमका रहे हैं? दहेज लोभियो को यह ASI साहब क्यो बचा रहे हैं ? यदि आवेदन कर्ता रितु गेहलोत की माने तो विगत कुछ दिनों पूर्व उसकी ननंद सास एवं ननंद का पति उसने कई समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और 15 फरवरी को तो इन सभी ने मिलकर उसके पति व उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया पूर्व में भी उससे दहेज की मांग की गई थी उसकी ननंद उसके पति ने सास के साथ मिलकर 5 लाख रुपए दहेज़ के मांगे थे जबकि उसके पति ने तो दहेज का विरोध किया तो उसको भी पीटा जब वह महिला थाने बयान देने गई तो वहां पर ASI महोदय और महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें खूब देर तक धमकाने की कोशिश की फिर बड़ी मुश्किल से बयान लिखने चालू हुए बयान में शुरू में महिला पुलिसकर्मी में अपने हिसाब से बयान लिए एक पत्रकार के हस्तक्षेप के बाद सही बयान दर्ज हुए आखिरकार दहेज लो लोभियों को यह asi महोदय साथ क्यों बचा रहे हैं। यदि सुत्रों को माने तो साहब की जेब पहले से दहेज लोभियों ने गर्म कर दी है?
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस पहुचे माँ पीताम्बरा के द्वार
Image
देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना को दी चुनाव लड़ने की चुनौती, बोले- BJP तीनों को हराएगी
Image
राजकुमार मालवी बने प्रदेश उपाध्यक्ष,श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश भोपाल . प्रदेश *श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रदेश सचिव *डॉ चिराग छाजेड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष लखन गेहलोत , दीपेश ओझा* की सहमति से धार जिला अध्यक्ष अशोक पँवार एवं इंदौर संभाग के अध्यक्ष मनीष छाबड़ा की अनुशंसा पर राजकुमार मालवीय को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति की गई है इससे पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त हैं यह जानकारी *श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रबंधक *श्री प्रवीण धनोतिया* ने उक्त जानकारी दी 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
Image