Delhi Violence: खुलासा; छेनू और नासिर गैंग ने दिल्ली में भड़काई हिंसा! 12 उपद्रवियों की हुई पहचान

Delhi Violence: खुलासा; छेनू और नासिर गैंग ने दिल्ली में भड़काई हिंसा! 12 उपद्रवियों की हुई पहचान


दिल्ली में 23 फरवरी से जारी हिंसा के बीच अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पुलिस को अपने सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि इस हिंसा में शामिल 12 लोगों की पहचान कर ली गई है। इसके साथ ही नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुई इस हिंसा में दिल्ली के दो बड़े गैंग के शामिल होने की बात भी कही जा रही है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली में हिंसा करने में कुख्यात (Chenu Gang) और नासिर गैंग (Nasir Gang) का हाथ है।


कहा जा रहा है कि छेनू गैंग को हायर कर यह पूरी हिंसा भड़काई गई थी। यमुनापार के रहने वाले कुख्यात छेनू पहलवान व नासिर गिरोह आज की तारीख में दिल्ली पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द हैं।


दोनों गिरोहों में पहले कई बार दिनदहाड़े गैंगवार की घटनाएं होती आई हैं। छेनू गैंग को दिल्ली का सबसे खूंखार गैंग माना जाता है। यह गैंग दिल्ली के साथ लोनी गाजियाबाद इलाके में भी सक्रिय है।


बताया जा रहा है कि दिल्ली हिंसा में करीब 600 राउंड फायरिंग हुई है। हिंसा के लिए हथियार और गोलियां छेनू गैंग के लोगों ने ही उपलब्ध कराया है। पुलिस को आशंका है कि हिंसा भडकाने और आगजनी करने के लिए छेनू गैंग को हायर किया गया था और इन गैंग्स की मदद से पहले से साजिश रच कर हिंसा भड़काई गई।


आपको बता दें कि दिल्ली में हुई हिंसा में बुधवार तक 24 लोगों के मरने की पुष्टि की गई है। दिल्ली के तनावग्रस्त इलाकों में हालात को काबू करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल को दी गई है।


साल 2004 में बिजनौर निवासी आरिफ के साथ नासिर अवैध हथियारों की सप्लाई करता था। वह दिल्ली के बदमाशों को हथियार पहुंचाते थे। वर्ष 2010 में स्पेशल सेल ने नासिर को 55 लाख की डकैती के मामले में गिरफ्तार किया।


गिरफ्तारी के बाद नासिर ने कुख्यात बदमाश हाशिम बाबा से दोस्ती कर ली।हाशिम की अकील मामा और छेनू गिरोह से रंजिश चल रही थी। छेनू कुख्यात बदमाश हाजी अफजाल और कमल का चचेरा भाई था। इस कारण नासिर भी इनका विरोधी हो गया और यहीं से शुरू हुई दोनों गैंग के बीच गैंगवार। छेनू अपनी गैंग का शार्प शूटर माना जाता है।


Popular posts
श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश के रतलाम जिला अध्यक्ष धीरज व्यास जिला महासचिव बने बंसीलाल मोरिया भोपाल रतलाम श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव *डॉ चिराग छाजेड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष लखन गेहलोत , दीपेश ओझा* की सहमति से रतलाम जिला अध्यक्ष के पद पर धीरज व्यास एवं रतलाम जिला महासचिव बंसीलाल मौरिया को नियुक्त किया गया मुक्ति पर धार जिला अध्यक्ष अशोक पवार इंदौर संभाग के अध्यक्ष मनीष छाबड़ा की ने कहा कि इनकी नियुक्ति से से रतलाम जिले का संघटन प्रदेश में अपनी अमिट छवि छोड़ेगा इससे पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त हैं यह जानकारी श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रबंधक श्री प्रवीण धनोतिया,रतलाम जिला मीडिया प्रभारी गौरव त्रिवेदी ने उक्त जानकारी दी 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
Image
रतलाम महिला थाने मे पदस्थ ASI साहब और महिला पुलिस कर्मी फरियादी को धमका रहे हैं? दहेज लोभियो को यह ASI साहब क्यो बचा रहे हैं ? यदि आवेदन कर्ता रितु गेहलोत की माने तो विगत कुछ दिनों पूर्व उसकी ननंद सास एवं ननंद का पति उसने कई समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और 15 फरवरी को तो इन सभी ने मिलकर उसके पति व उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया पूर्व में भी उससे दहेज की मांग की गई थी उसकी ननंद उसके पति ने सास के साथ मिलकर 5 लाख रुपए दहेज़ के मांगे थे जबकि उसके पति ने तो दहेज का विरोध किया तो उसको भी पीटा जब वह महिला थाने बयान देने गई तो वहां पर ASI महोदय और महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें खूब देर तक धमकाने की कोशिश की फिर बड़ी मुश्किल से बयान लिखने चालू हुए बयान में शुरू में महिला पुलिसकर्मी में अपने हिसाब से बयान लिए एक पत्रकार के हस्तक्षेप के बाद सही बयान दर्ज हुए आखिरकार दहेज लो लोभियों को यह asi महोदय साथ क्यों बचा रहे हैं। यदि सुत्रों को माने तो साहब की जेब पहले से दहेज लोभियों ने गर्म कर दी है?
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस पहुचे माँ पीताम्बरा के द्वार
Image
देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना को दी चुनाव लड़ने की चुनौती, बोले- BJP तीनों को हराएगी
Image
राजकुमार मालवी बने प्रदेश उपाध्यक्ष,श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश भोपाल . प्रदेश *श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रदेश सचिव *डॉ चिराग छाजेड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष लखन गेहलोत , दीपेश ओझा* की सहमति से धार जिला अध्यक्ष अशोक पँवार एवं इंदौर संभाग के अध्यक्ष मनीष छाबड़ा की अनुशंसा पर राजकुमार मालवीय को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति की गई है इससे पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त हैं यह जानकारी *श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रबंधक *श्री प्रवीण धनोतिया* ने उक्त जानकारी दी 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
Image