अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने भाषण की 10 बड़ी बातें

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने भाषण की 10 बड़ी बातें



 



अहमदाबाद. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम में 27 मिनट का संबोधन दिया। उन्होंने कहा, कि हम 8 हजार मील की दूरी तय करने के बाद यह बताने आये हैं कि अमेरिकियों को भारत से प्यार हैं। 5 माह पूर्व अमेरिका ने आपके महान प्रधानमंत्री का स्वागत किया। आज भारत ने हमारा दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में स्वागत किया था। आज भारत ने हमारा दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में स्वागत किया है। खूबसूरत और नये मोटेरा स्टेडियम में आकर संबोधित करना मेरे लिये बहुत ही गर्व की बात है।
उन्होंने कहा कि भारत का हमेशा हमारे दिल में विशेष स्थान रहेगा। पीएम नरेन्द्र मोदी का जीवन इस महान देश की यात्रा को भी रेखांकित करता हैं। कि वह उनके पिता के साथ चाय बेचते थे। वह इसी शहर में एक कैफेटेरिया में काम करते थे। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में वह जीत कर आये हैं। आप सिर्फ गुजरात के लिये गर्व नहीं है, बल्कि आप इस बात के प्रतीक हैं कि भारतीय जो चाहें, उसे कैसे भी पूरा सकते हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी की कहानी असाधारण तरीके से तरक्की करने की हैं। यहीं भारत की भी कहानी है। भारत दुनियाभर में इंसानियत के लिये एक उम्मीद है। यह दुनिया का सबसे नायाब देश हैं।
मोटेरा स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में बॉलीवुड, क्रिकेट, स्वामी विवेकानंद से लेकर आतंकवाद, पाकिस्तान और दक्षिण एशिया तक का जिक्र कियाण् उन्होंने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की,


पेश हैं उनके भाषण के 10 बड़ी बातें…
1.हम इस मेहमाननवाजी को हमेशा याद रखेंगे। भारत हमारे दिलों में एक खास जगह रखता है। पीएम मोदी ने एक चाय वाले के तौर पर अपनी जिंदगी की शुरूआत की। वह चाय बेचते थे। हर कोई उन्हें प्यार करता है। वह बहुत मजबूत इंसान हैं।
2.अमेरिका भारत को प्यार करता है। भारत की इज्जत करता है और अमेरिका हमेशा भारत का ईमानदार और निष्ठावान दोस्त रहेगा।
3.प्रथम महिला और मैं इस देश के हर नागरिक को एक सन्देश देने के लिए दुनिया का 8000 मील का चक्कर लगा कर यहां आए हैं।
4.भारत की पूरे विश्व में इस बात के लिए तारीफ की जाती है कि यहां लाखों हिन्दू, मुस्लिम, सिख, जैन, ईसाई और यहूदी साथ.साथ प्रार्थना करते हैं। भारत की एकता पूरे विश्व के लिए एक मिसाल है।
5.सारी दुनिया में लोग बॉलिवुड फिल्में देखते हैं, उन्हें एनज्वाय करते हैं, भंगड़ा, क्लासिक फिल्में जैसे डीडीएलजे, शोले, आपके यहां महान क्रिकेटर हैं सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली।
6. पांच महीने पहले अमेरिका ने टेक्सास में एक विशाल फुटबॉल स्टेडियम में आपके महान प्रधानमंत्री का स्वागत किया और आज भारत ने अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में हमारा स्वागत किया है।
7.महान धार्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद ने एक बार कहा था कि जिस पल मुझे हर इंसान के सामने खड़े होकर उसमें भगवान के दर्शन होते हैं उस पल में मुक्त हो जाता हूं। भारत और अमेरिका में हम ये जानते हैं कि हम किसी बड़े मकसद से पैदा हुए हैं।
8. भारत और अमेरिका एक साथ मिलकर आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। मेरी सरकार पाकिस्तानी सीमा में चल रहे आतंकी संगठनों और आतंकवादियों को खत्म करने के लिए पाकिस्तान सरकार के साथ मिलकर काम कर रही हैं।
9. पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं। अपनी कोशिशों के बल पर हम बड़ी प्रगति के संकेत देख पा रहे हैं। भविष्य में आतंकवाद के खात्मे, साउथ एशिया के सभी देशों के बीच सदभाव की स्थापना को लेकर मैं आशावान हूं।
10.राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘‘हम भारत के साथ व्यापारिक समझौता करना चाहते हैं, आधुनिक एयरक्राफ्ट देना चाहते हैं’’।



Popular posts
श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश के रतलाम जिला अध्यक्ष धीरज व्यास जिला महासचिव बने बंसीलाल मोरिया भोपाल रतलाम श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव *डॉ चिराग छाजेड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष लखन गेहलोत , दीपेश ओझा* की सहमति से रतलाम जिला अध्यक्ष के पद पर धीरज व्यास एवं रतलाम जिला महासचिव बंसीलाल मौरिया को नियुक्त किया गया मुक्ति पर धार जिला अध्यक्ष अशोक पवार इंदौर संभाग के अध्यक्ष मनीष छाबड़ा की ने कहा कि इनकी नियुक्ति से से रतलाम जिले का संघटन प्रदेश में अपनी अमिट छवि छोड़ेगा इससे पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त हैं यह जानकारी श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रबंधक श्री प्रवीण धनोतिया,रतलाम जिला मीडिया प्रभारी गौरव त्रिवेदी ने उक्त जानकारी दी 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
Image
रतलाम महिला थाने मे पदस्थ ASI साहब और महिला पुलिस कर्मी फरियादी को धमका रहे हैं? दहेज लोभियो को यह ASI साहब क्यो बचा रहे हैं ? यदि आवेदन कर्ता रितु गेहलोत की माने तो विगत कुछ दिनों पूर्व उसकी ननंद सास एवं ननंद का पति उसने कई समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और 15 फरवरी को तो इन सभी ने मिलकर उसके पति व उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया पूर्व में भी उससे दहेज की मांग की गई थी उसकी ननंद उसके पति ने सास के साथ मिलकर 5 लाख रुपए दहेज़ के मांगे थे जबकि उसके पति ने तो दहेज का विरोध किया तो उसको भी पीटा जब वह महिला थाने बयान देने गई तो वहां पर ASI महोदय और महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें खूब देर तक धमकाने की कोशिश की फिर बड़ी मुश्किल से बयान लिखने चालू हुए बयान में शुरू में महिला पुलिसकर्मी में अपने हिसाब से बयान लिए एक पत्रकार के हस्तक्षेप के बाद सही बयान दर्ज हुए आखिरकार दहेज लो लोभियों को यह asi महोदय साथ क्यों बचा रहे हैं। यदि सुत्रों को माने तो साहब की जेब पहले से दहेज लोभियों ने गर्म कर दी है?
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस पहुचे माँ पीताम्बरा के द्वार
Image
देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना को दी चुनाव लड़ने की चुनौती, बोले- BJP तीनों को हराएगी
Image
राजकुमार मालवी बने प्रदेश उपाध्यक्ष,श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश भोपाल . प्रदेश *श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रदेश सचिव *डॉ चिराग छाजेड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष लखन गेहलोत , दीपेश ओझा* की सहमति से धार जिला अध्यक्ष अशोक पँवार एवं इंदौर संभाग के अध्यक्ष मनीष छाबड़ा की अनुशंसा पर राजकुमार मालवीय को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति की गई है इससे पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त हैं यह जानकारी *श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रबंधक *श्री प्रवीण धनोतिया* ने उक्त जानकारी दी 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
Image