59 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, छत्तीसगढ़

Maha Shivaratri 2020 : 59 साल बाद बना दुर्लभ संयोग, छत्तीसगढ़ के इन शिवालयोंMaha Shivaratri 2020 : 59 साल बाद ऐसा अवसर आया है कि शनि अपने स्वराशि और श्रवण नक्षत्र, मकर राशि में चंद्रमा का दुर्लभ संयोग बना है। इससे पहले ग्रहों की यह स्थिति 1961 में बनी थी।



रायपुर । Maha Shivaratri 2020 : शुक्रवार को पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। राजधानी के शिवालयों में महाशिवरात्रि की पूजा के लिए विशेष तैयारी की गई है। इस मौके पर शहर के कई मंदिरों में रंगरोगन और विद्युत सज-सज्जा की गई है। इस मौके पर सड़कों में कई देवालयों से भोलेनाथ की बारात निकाली जा रही है। कई प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। इसके चलते मंदिरों में सुरक्षा प्रबंध भी किए गए हैं।


आम तौर पर महाशिवरात्रि पर्व में श्रवण नक्षत्र और मकर राशि में चंद्रमा का योग बनता है, लेकिन इस बार 59 साल बाद ऐसा अवसर आया है कि शनि अपने स्वराशि और श्रवण नक्षत्र, मकर राशि में चंद्रमा का दुर्लभ संयोग बना है। इससे पहले ग्रहों की यह स्थिति 1961 में बनी थी। वहीं इस दिन सर्वासिद्धि योग का भी संयोग है। इस दिन योग में शिव-पार्वती का पूजन श्रेष्ठ माना गया है।


यहां चल रहा विशेष पूजन


राजिम पुन्नी मेला


शहर के 45 किमी दूर में स्थित राजिम में शुक्रवार को कुलेश्वर महादेव में विशेष पूजा-अर्चना चल रही है। बता दें कि आज राजिम पुन्नी मेला का समापन होगा। इस दौरान तीर्थ नगरी राजिम में हजारों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा रहे हैं। इस अवसर पर यहां प्रशासन भी विशेष तैयारी की गई है। मालूम हो कि प्रदेश के सबसे बड़े मेले में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे


हटकेश्वर महादेव


 


 


महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर शुक्रवार को सुबह चार बजे महाआरती की गई। सुबह से दोपहर तक शिवलिंग पर जलाभिषेक की व्यवस्था की गई है। शाम को भांग, धतूरे, चंदन का लेप करके मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा।


बूढ़ेश्वर मंदिर


बूढ़ा तालाब के समीप स्थित बूढ़ेश्वर मंदिर में सुबह पांच बजे से दुग्धाभिषेक पूजा के बाद भक्तों के दर्शनार्थ मंदिर के पट खुले। दोपहर 12 बजे भोलेनाथ को भोग लगेगा। शाम पांच बजे तक श्रृंगार के लिए पट बंद कर दिया जाएगा। रात्रि आठ बजे आरती एवं 11.30 बजे से महानिशा पूजा शुरू होगी जो सुबह 5.30 बजे तक चलेगी











सुरेश्वर महादेव


कचना रोड स्थित श्री सुरेश्वर महादेव पीठ में सुबह पांच बजे से बाबा भोलेनाथ का पंचामृत, गन्ना रस, सरसों तेल, फलों का रस से अभिषेक किया गया। दोपहर को महाभंडारा, श्रृंगार के पश्चात शाम को महाआरती और भजन संध्या का आयोजन किया गया है।


अघोर पीठ श्रीधाम


प्रोफेसर कॉलोनी अघोर पीठ श्रीधाम सुमेरु मठ औघड़नाथ दरबार में गुरुवार को सुबह से रात तक विविध पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। वहीं आज भी सुबह से पूजन चल रहा है























 














Popular posts
श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश के रतलाम जिला अध्यक्ष धीरज व्यास जिला महासचिव बने बंसीलाल मोरिया भोपाल रतलाम श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव *डॉ चिराग छाजेड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष लखन गेहलोत , दीपेश ओझा* की सहमति से रतलाम जिला अध्यक्ष के पद पर धीरज व्यास एवं रतलाम जिला महासचिव बंसीलाल मौरिया को नियुक्त किया गया मुक्ति पर धार जिला अध्यक्ष अशोक पवार इंदौर संभाग के अध्यक्ष मनीष छाबड़ा की ने कहा कि इनकी नियुक्ति से से रतलाम जिले का संघटन प्रदेश में अपनी अमिट छवि छोड़ेगा इससे पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त हैं यह जानकारी श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रबंधक श्री प्रवीण धनोतिया,रतलाम जिला मीडिया प्रभारी गौरव त्रिवेदी ने उक्त जानकारी दी 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
Image
रतलाम महिला थाने मे पदस्थ ASI साहब और महिला पुलिस कर्मी फरियादी को धमका रहे हैं? दहेज लोभियो को यह ASI साहब क्यो बचा रहे हैं ? यदि आवेदन कर्ता रितु गेहलोत की माने तो विगत कुछ दिनों पूर्व उसकी ननंद सास एवं ननंद का पति उसने कई समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और 15 फरवरी को तो इन सभी ने मिलकर उसके पति व उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया पूर्व में भी उससे दहेज की मांग की गई थी उसकी ननंद उसके पति ने सास के साथ मिलकर 5 लाख रुपए दहेज़ के मांगे थे जबकि उसके पति ने तो दहेज का विरोध किया तो उसको भी पीटा जब वह महिला थाने बयान देने गई तो वहां पर ASI महोदय और महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें खूब देर तक धमकाने की कोशिश की फिर बड़ी मुश्किल से बयान लिखने चालू हुए बयान में शुरू में महिला पुलिसकर्मी में अपने हिसाब से बयान लिए एक पत्रकार के हस्तक्षेप के बाद सही बयान दर्ज हुए आखिरकार दहेज लो लोभियों को यह asi महोदय साथ क्यों बचा रहे हैं। यदि सुत्रों को माने तो साहब की जेब पहले से दहेज लोभियों ने गर्म कर दी है?
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस पहुचे माँ पीताम्बरा के द्वार
Image
देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना को दी चुनाव लड़ने की चुनौती, बोले- BJP तीनों को हराएगी
Image
राजकुमार मालवी बने प्रदेश उपाध्यक्ष,श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश भोपाल . प्रदेश *श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रदेश सचिव *डॉ चिराग छाजेड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष लखन गेहलोत , दीपेश ओझा* की सहमति से धार जिला अध्यक्ष अशोक पँवार एवं इंदौर संभाग के अध्यक्ष मनीष छाबड़ा की अनुशंसा पर राजकुमार मालवीय को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति की गई है इससे पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त हैं यह जानकारी *श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रबंधक *श्री प्रवीण धनोतिया* ने उक्त जानकारी दी 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
Image