3 मार्च तक रतलाम लेबड़ फोरलेन पर टोल वसूली के लिए रोक, इंदौर हाई कोर्ट। फिर भी हो रही हे टोल वसूली?

फोरलेन की टोल वसूली पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक,रतलाम कलेक्टर से मांगी स्टेट्स रिपोर्ट,रोक के बावजूद हो रही है वसूली


रतलाम के अभिभाषक द्वारा दायर जनहित याचिका पर इन्दौर हाईकोर्ट ने टोल वसूली पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है। फोरलेन की वास्तविक हालत जानने के लिए हाईकोर्ट ने रतलाम कलेक्टर को स्टेट्स रिपोर्ट भी देने को कहा है। उच्च न्यायालय की रोक के बावजूद फोरलेन पर टोल वसूली जारी है।
स्टेट हाईवे 31 रतलाम लेबड फोरलेन की हालत लम्बे समय से खराब है,लेकिन इसके बावजूद टोल कंपनी वेस्टर्न एमपी इन्फ्रास्ट्रक्टर एण्ड टोल रोड प्रा.लि. द्वारा बेहिचक टोल वसूली की जा रही थी। खराब सड़क पर हो रही टोल वसूली से परेशान होकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री अधिवक्ता प्रशान्त ग्वालियरी द्वारा इन्दौर उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई थी। जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान विगत 12 फरवरी को टोल कंपनी की ओर से प्रस्तुत जवाब में कहा गया था कि रतलाम से लेबड तक फोरलेन के दोनो ओर की सड़कों की मरम्मत कर दी गई है। इसपर याचिकाकर्ता प्रशान्त ग्वालियरी ने आपत्ति लेते हुए कोर्ट को बताया कि टोल कंपनी झूठ बोल रही है,जबकि वास्तविकता यह है कि सड़कें अभी भी खुदी हुई है। इस पर न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव ने याचिकाकर्ता अधिवक्ता प्रशान्त ग्वालियरी को सड़कों की वर्तमान स्थिति के फोटोग्राफ्स पेश करने के लिए आदेशित किया था। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार याचिकाकर्ता ने खुदी हुई फोरलेन के फोटोग्राफ्स कोर्ट में पेश किए। 25 फरवरी को उच्च न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति एससी शर्मा एवं न्यायमूर्ति शैलेन्द्र शुक्ला ने कहा कि जो तस्वीरें पेश की गई है,वह सड़क की खराब स्थिति को दर्शाती है और सड़कें निश्चित रुप से खराब स्थिति में है। जबतक सडकों की मरम्त नहीं की जाती,टोल वसूली अनुचित है। उच्च न्यायालय ने टोल कंपनी को आदेशित किया कि वह ३ मार्च तक टोल वसूली बन्द कर दें। इस अवधि में सड़क की पूरी मरम्मत की जाए। उच्च न्यायालय ने रतलाम कलेक्टर रुचिका चौहान को एक सप्ताह के भीतर सड़कों की स्थिति के संबंध में स्टेट्स रिपोर्ट भी दाखिल करने को कहा है।


रोक के बावजूद टोल वसूली जारी
उच्च न्यायालय द्वारा टोल वसूली पर रोक लगाई जाने के बावजूद टोल कंपनी को इससे कोई फर्क नहीं पडा है। टोल कंपनी द्वारा फोरलेन पर आने जाने वाले वाहनों से टोल वसूली बदस्तूर जारी है। बुधवार को न्यायालयीन कार्य से इन्दौर गए अधिवक्ता अभय शर्मा ने बताया कि रतलाम से लेबड के बीच पडने वाले दोनो टोल बूथ पर हर आने जाने वाले वाहन से टोल वसूला जा रहा है।


Popular posts
श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश के रतलाम जिला अध्यक्ष धीरज व्यास जिला महासचिव बने बंसीलाल मोरिया भोपाल रतलाम श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव *डॉ चिराग छाजेड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष लखन गेहलोत , दीपेश ओझा* की सहमति से रतलाम जिला अध्यक्ष के पद पर धीरज व्यास एवं रतलाम जिला महासचिव बंसीलाल मौरिया को नियुक्त किया गया मुक्ति पर धार जिला अध्यक्ष अशोक पवार इंदौर संभाग के अध्यक्ष मनीष छाबड़ा की ने कहा कि इनकी नियुक्ति से से रतलाम जिले का संघटन प्रदेश में अपनी अमिट छवि छोड़ेगा इससे पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त हैं यह जानकारी श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रबंधक श्री प्रवीण धनोतिया,रतलाम जिला मीडिया प्रभारी गौरव त्रिवेदी ने उक्त जानकारी दी 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
Image
रतलाम महिला थाने मे पदस्थ ASI साहब और महिला पुलिस कर्मी फरियादी को धमका रहे हैं? दहेज लोभियो को यह ASI साहब क्यो बचा रहे हैं ? यदि आवेदन कर्ता रितु गेहलोत की माने तो विगत कुछ दिनों पूर्व उसकी ननंद सास एवं ननंद का पति उसने कई समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे और 15 फरवरी को तो इन सभी ने मिलकर उसके पति व उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया पूर्व में भी उससे दहेज की मांग की गई थी उसकी ननंद उसके पति ने सास के साथ मिलकर 5 लाख रुपए दहेज़ के मांगे थे जबकि उसके पति ने तो दहेज का विरोध किया तो उसको भी पीटा जब वह महिला थाने बयान देने गई तो वहां पर ASI महोदय और महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें खूब देर तक धमकाने की कोशिश की फिर बड़ी मुश्किल से बयान लिखने चालू हुए बयान में शुरू में महिला पुलिसकर्मी में अपने हिसाब से बयान लिए एक पत्रकार के हस्तक्षेप के बाद सही बयान दर्ज हुए आखिरकार दहेज लो लोभियों को यह asi महोदय साथ क्यों बचा रहे हैं। यदि सुत्रों को माने तो साहब की जेब पहले से दहेज लोभियों ने गर्म कर दी है?
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस पहुचे माँ पीताम्बरा के द्वार
Image
देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना को दी चुनाव लड़ने की चुनौती, बोले- BJP तीनों को हराएगी
Image
राजकुमार मालवी बने प्रदेश उपाध्यक्ष,श्रमजीवी पत्रकार संघ मध्य प्रदेश भोपाल . प्रदेश *श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रदेश सचिव *डॉ चिराग छाजेड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष लखन गेहलोत , दीपेश ओझा* की सहमति से धार जिला अध्यक्ष अशोक पँवार एवं इंदौर संभाग के अध्यक्ष मनीष छाबड़ा की अनुशंसा पर राजकुमार मालवीय को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति की गई है इससे पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त हैं यह जानकारी *श्रमजीवी पत्रकार संघ* के प्रबंधक *श्री प्रवीण धनोतिया* ने उक्त जानकारी दी 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
Image